किसानों का डिजिटल साथी: RPC ड्रोन कोर्स से आपकी खेती होगी आसान
आपने कभी सोचा कि एक छोटा सा ड्रोन आपकी फसल की निगरानी कर सकता है, कीटों को स्प्रे कर सकता है, और आपकी आय को दोगुना कर सकता है? जी हां, उत्तर प्रदेश के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SVPUAT), मेरठ में चल रहे RPC (रिमोट पायलट सर्टिफिकेट) ड्रोन कोर्स ने किसानों के लिए नया द्वार खोल दिया है। RPC Drone Course Farmers Benefits के साथ एक नया आयाम स्थापित करेगा।
मैं मुझे इस ट्रेनिंग के बारे में जानकारी मिली तो मन ही मन बहुत खुशी हुई। मैं खुद एक किसान पुत्र हूँ हो भी क्यों ना क्योंकि हमारे देश के किसान, जो सुबह से शाम तक खेतों में पसीना बहाते हैं, अब टेक्नोलॉजी से अपनी मेहनत को आसान बना सकते हैं। लेकिन सवाल ये है – क्या ये कोर्स वाकई किसानों के लिए फायदेमंद है, या सिर्फ शहरों के युवाओं के लिए? आइए, जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी वो भी मेरी राय और रिसर्च-बेस्ड फैक्ट्स के साथ। अगर आप किसान हैं या खेती से जुड़े हैं, तो ये आपके लिए रोचक जानकारी हो सकती है!
RPC कोर्स क्या है और SVPUAT मेरठ में क्यों खास?
RPC यानी रिमोट पायलट सर्टिफिकेट, जो DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) द्वारा मान्यता प्राप्त है।RPC Drone Course Farmers Benefits भरा ये कोर्स ड्रोन उड़ाने का लाइसेंस देता है, और SVPUAT मेरठ का कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी इसे किसानों और छोटे-मीडियम साइज्ड एंटरप्राइजेज के लिए स्पेशलाइज्ड तरीके से चला रहा है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, ये ट्रेनिंग एग्रीकल्चर चैलेंजेस सॉल्व करने पर आधारित है, जैसे फसल मॉनिटरिंग और इरिगेशन। कोर्स की ड्यूरेशन 5-7 दिन है, जिसमें थ्योरी, सिमुलेशन और प्रैक्टिकल फ्लाइंग शामिल है। 2025-26 से मास्टर्स प्रोग्राम्स भी शुरू हो रहे हैं, लेकिन शॉर्ट-टर्म RPC किसानों के लिए RPC Drone Course Farmers Benefits परफेक्ट है।
ये सच है कि SVPUAT का फोकस एग्री-इंडस्ट्री पर इसे यूनिक बनाता है। मेरठ जैसे एग्री-हब में, जहां गंगा-यमुना दोआब की उपजाऊ जमीन है, ड्रोन से फसल हेल्थ चेक, पानी की बचत और कीट नियंत्रण आसान हो जाएगा। लेकिन क्या किसान इसे अफोर्ड कर पाएंगे? रिसर्च से पता चलता है कि ऐसे कोर्स की फीस 20,000-30000 रुपये के बीच होती है, और सब्सिडी स्कीम्स (जैसे PM किसान) से मदद मिल सकती है। मेरी राय मेरी राय में ये इन्वेस्टमेंट है, क्योंकि एक ड्रोन से 20-30 एकड़ रोज कवर हो सकता है! RPC Drone Course Farmers Benefits के लिए ही नहीं ये कोर्स बेरोजगारी दूर करने में भी सहभागी रहेगा।
दोस्तों! एक नज़र इधर भी –
- Ration e-KYC Update 2025: UP में नहीं कराई तो नाम कटेगा, डेडलाइन और प्रक्रिया की पूरी जानकारी
- UP Sadak Suraksha Sathi बनने का मौका, जानें कैसे बनें, क्या करना होगा
- Rajasthan Model Farmer Support 2025: यूपी के किसानो को मिलेगी व्हाट्सएप पर खेती की सलाह
- Free Silai Machine Yojana: सरकार फ्री में दे रही है सिलाई मशीन, ऑनलाइन आवेदन, योग्यता, लाभ जानें
किसानों के लिए फायदेमंद: खेती में ड्रोन से होगा कमाल
किसानों के लिए RPC कोर्स एक क्रांति शेख कम नहीं है। सबसे बड़ा फायदा – फसल मॉनिटरिंग। ड्रोन से हाई-रेजोल्यूशन इमेजेस लेकर पेस्ट इन्फेक्शन या पानी की कमी स्पॉट की जा सकती है, जो मैनुअल चेक से 10 गुना फास्ट है। स्प्रेइंग में, 10-12 लीटर टैंक वाले ड्रोन से कीटनाशक समान रूप से फसलों में स्प्रे किया जा सकता है, जो लेबर कॉस्ट 50% बचाता है। SVPUAT की ट्रेनिंग में छोटे (2-25 किलो) और मीडियम ड्रोन (28 किलो तक) पर फोकस है, जो किसानों के लिए बजट-फ्रेंडली हैं।
इंटरनेट पर जानकारी खंगालने पर पाया कि 2025 में एग्री ड्रोन सब्सिडी स्कीम से किसान 50% डिस्काउंट पर ड्रोन खरीद सकते हैं, और RPC के साथ वो कमर्शियल ऑपरेटर बन सकते हैं। इरिगेशन में, ड्रोन से सॉइल मॉइश्चर मैपिंग से पानी की बचत 30% तक हो सकती है। मुझे दिल को छू लेने की बात यह लगी किं हर किसान जो पहले घंटों खेत घूमता था,
अब ऐप से ड्रोन कंट्रोल कर फसल की देखभाल कर सकता है। लेकिन चैलेंज? ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट और ट्रेनिंग की कमी। SVPUAT जैसे इंस्टीट्यूट इसे लीड कर रहे हैं। जहाँ तक मैं अपनी विचार की बात करता हूँ कोर्स किसानों को सशक्त बनाएगा, लेकिन सरकार को फ्री ट्रेनिंग कैंप्स बढ़ाने चाहिए। और ऐसे इनोवेशन की ट्रेनिंग किसानों को फ्री में देनी चाहिए।
ट्रेनिंग की डिटेल्स: कैसे जॉइन करें?
- SVPUAT – मेरठ का कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी 2013 से चल रहा है, और एग्री-टेक पर आधारित है। RPC कोर्स में थ्योरी (DGCA रूल्स), सिमुलेटर प्रैक्टिस और फ्लाइंग शामिल है।
- एलिजिबिलिटी: 10वीं पास, कोई उम्र लिमिट नहीं, लेकिन बेसिक इंग्लिश। बैच साइज छोटा रखा जाता है, ताकि हैंड्स-ऑन लर्निंग हो। 2025 में, नए मास्टर्स प्रोग्राम्स (फार्म मशीनरी, इरिगेशन) के साथ RPC कोर्स को इंटीग्रेट किया जा रहा है।
- रजिस्ट्रेशन: विश्वविद्यालय की वेबसाइट (svpuat.edu.in) पर अप्लाई करें। फीस के बारे में स्पष्ट नहीं, लेकिन कोर्स फीस 20,000-30,000 रुपये के लगभग। ट्रेनिंग के बाद DGCA एग्जाम पास करके RPC मिलता है।
- मेरे हिसाब से, किसानों के लिए ये आसान है – कोई ज्यादा पढ़ाई लिखाई की डिग्री नहीं चाहिए। लेकिन क्या 5-7 दिन काफी? रिसर्च में मैने पाया कि DroneAcharya जैसे इंस्टीट्यूट्स में भी 5 दिन के कोर्स कोर्स भी सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।
जॉब्स और बिजनेस: 40 हजार सैलरी के सपने
- RPC के बाद– किसान ड्रोन ऑपरेटर बन सकते हैं।
- सरकारी जॉब्स: कृषि विभाग, NDRF, सर्वे ऑफ इंडिया।
- प्राइवेट: एग्री सर्विसेज, जहां 20-40 हजार मासिक सैलरी। ग्लासडोर के अनुसार, एवरेज 35,000 रुपये, टॉप 50,000 तक।
- खुद का बिजनेस: ड्रोन स्प्रेइंग सर्विस, 20-30 एकड़ रोज कवर से 50,000+ कमाई।
- 2025 में, सब्सिडी स्कीम से ड्रोन खरीद आसान। मुझे लगता है, ग्रामीण किसान इससे एंटरप्रेन्योर्स बनेंगे। लेकिन रिस्क? सेफ्टी और रेगुलेशन्स फॉलो करना ही होगा।
2025 में फ्यूचर: ड्रोन इंडस्ट्री का बूम
2025 में, इंडिया का ड्रोन मार्केट 1000 करोड़ सही अधिक का है। ऐसे में SVPUAT जैसी यूनिवर्सिटीज किसानों को ट्रेनिंग देकर डिजिटल दुनिया से किसानों को जोड़कर नए भारत का निर्माण कर रहे हैं ।
चैलेंजेस: गांव देहात में हमेशा इंटरनेट की परेशानी रहती है, ऊपर से ये महंगा भी पड़ता है।
बेनिफिट्स: मिसाल किसानों को इससे फसल के उत्पादन में 25% की बढ़ोतरी स्वभाविक हो सकती है।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्वास्थ्य विभाग से सत्यापन करें। किसी भी चिकित्सीय या वित्तीय जोखिम के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
किसानों के लिए टिप्स
- अप्लाई करें: SVPUAT साइट चेक करें।
- प्रैक्टिस: लोकल फार्म्स पर टेस्ट।
- सब्सिडी: PM किसान से मदद लें।
- नेटवर्क: किसान ग्रुप्स जॉइन करें।
- सेफ्टी: DGCA रूल्स फॉलो।
अंत में मेरा विचार
मैं तो इसी मिट्टी जुड़ा हूँ मैने देखा है मेरे पिताजी – दादाजी की मेहनत को कैसे दिन भर खेतों में भूखे प्यासे काम करते थे। खेती के लिए संसाधन से सीमित थे, निसंदेह इस RPC Drone Course Farmers Benefit कोर्स से किसान सशक्त होंगे। मेरी राय है कि आप भी 2025 में इसे ट्राई करें! क्या आप जॉइन करेंगे? कमेंट्स में मुझे बताये और दूसरे किसानों को भी शेयर करें! ये जानकारी हर किसान के लिए लाभदायक है।
लेखक के बारे में –
Surender Singh एक उत्साही ब्लॉगर और स्वास्थ्य प्रेमी हैं, जो पिछले 5 वर्षों से Share Market, वास्तु शास्त्र, स्वास्थ्य, AI, और डिजिटल भारत जैसे ट्रेंडिंग विषयों पर लिख रहे हैं। भारत में परंपरा और तकनीक के मेल को समझते हुए, सरल और प्रेरक तरीके से पाठकों तक जानकारी पहुँचाते हैं। Trendy News Hub पर और पढ़ें।