शॉकिंग! मोदी सरकार के नए Online Gaming Bill 2025 से Nazara Tech में 22% की गिरावट, अभी तो रूको…..

कल्पना कीजिए, एक बिल पेश होते ही शेयर बाजार में तूफान आ जाए! मोदी सरकार ने 20 अगस्त 2025 को लोकसभा में Online Gaming Bill 2025 पेश किया, और उसी के साथ ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिर गए। सबसे ज्यादा मार पड़ी नजारा टेक्नोलॉजीज पर, जिसका स्टॉक दो दिनों में 22% लुढ़क गया।

रियल मनी गेमिंग पर सख्ती-

बुधवार को शेयर 1397 रुपये से गिरकर 1220 रुपये पर बंद हुआ, यानी 12.88% की गिरावट। गुरुवार को ओपनिंग में ही 1178 रुपये पर पहुंचा और थोड़ी देर में 1085 रुपये तक गिर गया। निवेशकों की नींद उड़ गई है, क्योंकि इस बिल से रियल मनी गेमिंग पर सख्ती आने की आशंका है।

Nazara Tech Share टारगेट प्राइस 1500 से घटाकर 1100 रुपये

यह Online Gaming Bill 2025 सेक्टर को रेगुलेट करने का लक्ष्य रखता है, खासकर पोकरबाजी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर, जो नजारा की सब्सिडियरी मूनशाइन टेक्नोलॉजी के तहत चलते हैं। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने तुरंत रिएक्ट किया – नजारा का टारगेट प्राइस 1500 से घटाकर 1100 रुपये कर दिया, यानी 27% कटौती, और रेटिंग ‘ऐड’ से ‘रिड्यूस’ कर दी। कंपनी का मार्केट कैप अब 10,210 करोड़ रुपये रह गया है।

क्या गेमिंग इंडस्ट्री का अंत आ गया!

प्रमुख निवेशक जैसे निखिल कामथ (3.51% स्टेक), माधुसूदन केला (1.18%) और प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट के अर्पित खंडेलवाल (7.44%) को दो दिनों में करीब 300 करोड़ का नुकसान हुआ। सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है – यूजर्स कह रहे हैं, “गेमिंग इंडस्ट्री का अंत आ गया!” इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि यह बिल रेवेन्यू पर बड़ा असर डालेगा। क्या यह गिरावट जारी रहेगी? बाजार की नजर अब संसद की बहस पर टिकी है।